July 2, 2022
डॉक्टर्स डे पर आश्रयनिष्ठा ने सिम्स के डीन डॉ. सहारे को किया सम्मानित
बिलासपुर. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर संस्था आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने आडोटोरियम में आयोजित समारोह में सिम्स के डीन डॉ. कमल किशोर सहारे को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नितिन त्रिपाठी सचिव अरुणिमा मिश्रा, ब्रम्हकुमारी फाउंडेशन की बहनें व सिम्स के डॉ नीरज शेन्डे,डॉ विवेक शर्मा के साथ स्टॉफ उपस्थित थे।