फिल्म “साइबर मैन” में मिस ग्लोबल एश्ले मेलेंडीज़ के दिखेंगे जलवे

मुंबई /अनिल बेदाग. साइबर क्राइम आज के दौर का सबसे खतरनाक अपराध बन गया है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग साइबर ठगी के शिकार होते हैं, उनके पैसे बैंक खाते से ठग लिए जाते हैं और इसके पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। एक साधारण व्यक्ति मनीष गोयल भी वर्षो पहले साइबर ठगी के शिकार हुए, लेकिन

गोदरेज एग्रोवेट त्रिपुरा में ऑयल पाम प्रोसेसिंग मिल स्थापित करेगा

 अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने की तैयारी, विकसित किए जाएंगे स्थानीय जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल बीज ऑयल पाम किसानों को व्यापक सहायता प्रदान करने के लिए कायम किया जाएगा वन–स्टॉप सॉल्यूशन सेंटर – ‘समाधान’ त्रिपुरा.गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (जीएवीएल) ने आज घोषणा की कि उसका ऑयल पाम प्लांटेशन बिजनेस (ओपीपी) त्रिपुरा में ऑयल पाम प्रोसेसिंग मिल स्थापित करेगा। राज्य के धलाई जिले में स्थापित होने वाली इस मिल में, जहां कंपनी वर्तमान में 3 लाख प्रति वर्ष की क्षमता वाली नर्सरी संचालित करती है और इसे बढ़ाकर 5 लाख प्रति वर्ष करने की योजना बना रही है, कंपनी ‘समाधान’ केंद्र खोलने के अलावा, ऑयल पाम के लिए एक उन्नत अनुसंधान एवं विकास केंद्र भी स्थापित करेगी। ‘समाधान’ दरअसल ऑयल पाम किसानों को व्यापक सहायता प्रदान करने वाला वन–स्टॉप समाधान केंद्र है। मिल और आरएंडडी सेंटर के शिलान्यास समारोह में त्रिपुरा के माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। शिलान्यास समारोह में मलेशिया के एसडी गुथरी प्लांटेशन के अनुसंधान एवं विकास प्रमुख डॉ. हरिकृष्ण कुलवीरसिंहम भी मौजूद थे। ऑयल पाम जीनोम के अध्ययन और डिकोडिंग में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, वह कंपनी को स्थानीय स्तर पर उच्च उपज वाले टिकाऊ ऑयल पाम विकसित करने के लिए मार्गदर्शन करेंगे। अगस्त 2021 में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल पाम (एनएमईओ–ओपी) की शुरुआत के बाद, त्रिपुरा सरकार ने कम से कम 7,000 हेक्टेयर भूमि को पाम की खेती के तहत लाने की योजना शुरू की है। इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए त्रिपुरा के माननीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल पाम (एनएमईओ–ओपी) की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए, त्रिपुरा सरकार एक ऐसा इको–सिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राज्य के ऑयल पाम किसानों के लिए फायदेमंद हो और फसल के लिए सबसे उपयुक्त भूमि का उपयोग करे। राज्य में ऑयल पाम प्रोसेसिंग मिल के आने से, हमारे किसान अब राज्य के भीतर अपनी उपज बेच सकते हैं। हम गोदरेज एग्रोवेट जैसे भरोसेमंद और विश्वसनीय भागीदारों के साथ साझेदारी करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो निश्चित रूप से राज्य में ऑयल पाम किसानों के उत्थान में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेंगे। समाधान केंद्र स्थापित करने का उनका निर्णय न केवल मौजूदा ऑयल पाम बल्कि नए ऑयल पाम किसानों की भी मदद करेगा, जिससे राज्य की क्षमता में उनका मजबूत विश्वास प्रदर्शित होगा।’’ गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम सिंह यादव ने कहा, ‘‘हम त्रिपुरा सरकार के आभारी हैं, जिन्होंने पाम ऑयल किसानों के उत्थान के हमारे साझा मिशन में पूरे दिल से सहयोग दिया है। उनके द्वारा बनाया जा रहा अनुकूल इको–सिस्टम वाकई उत्साहजनक है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि आज की घोषणा से न केवल किसानों को अपनी उपज सीधे हमें बेचने में मदद मिलेगी, बल्कि रोजगार पैदा करने और कारोबार की संपूर्ण वैल्यू चेन से जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। हमें विश्वास है कि तीन दशकों से अधिक की हमारी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर, राज्य का समर्थन और विश्वास निश्चित रूप से हमें पाम ऑयल के आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में योगदान करने का अवसर प्रदान करेगा।’’

आपके नवनियुक्त नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

आम आदमी पार्टी के बिलासपुर जिला कार्यालय में पार्टी द्वारा नवनियुक्त नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव प्रभारी का स्वागत किया गया   बिलासपुर. आम आदमी पार्टी बिलासपुर के जिला कार्यालय में आज दिनांक 11/8/2024 को पार्टी द्वारा नियुक्त नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी एवं आपके मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ,नंदन सिंह ,प्रियंका शुक्ला स्टेट वाइस

ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव के पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जिला सतनाम सेवा समिति राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय और विधायक गुरू खुशवंत

श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन व डीसीटी रियल स्टेट डेवलपर के संयुक्त तत्वाधान में प्रबुद्ध नागरिकों ने किया पौधरोपण

 एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 100 फलदार पौधे रोपे गए   बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपित कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया। पेड़ों की रक्षा और हरियाली पर मंडरा रहे खतरे के बीच आज भी लोग पर्यावरण को सुरक्षित रखने के

बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के गांयत्री मदिर में संम्पत्तीकर व जलकर शिविर संम्पन्न

बिलासपुर . छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य व वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह  के सफल मार्गदर्शन मे संम्पत्तीकर व जलकर शिविर हुआ संम्पन्न। बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के गांयत्री मदिर मे आज संम्पत्तीकर व जलकर का शिविर नगर निगम की ओर से आयोजित किया गया था। जिसमे सैकङो वार्ड व नगर वासी ने उपस्थित होकर

इनरव्हील ने चलाया जागरूकता अभियान

बिलासपुर. इंटरनेशनल इनरव्हील क्लब बिलासपुर ने मौलाना आजाद शिक्षा महाविद्यालय (बीएड )कॉलेज में “स्तनपान के प्रति जागरूकता” विषय में एक शैक्षणिक आयोजन रखा गया।इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ डॉ.फरहा सरीन खान के द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस विषय पर जागरूकता बहुत ही आवश्यक है क्योंकि स्तनपान नहीं कराने पर

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रैली का नेहरू चौक पर ब्लॉक कांग्रस कमेंटी किया ने स्वागत

बिलासपुर. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शहर में निकली रैली प्रातः 11 बजे गोड़वाना भवन सरकण्डा जाते समय स्थानीय नेहरू चौक पर बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी 01 के द्वारा रैली में शामिल साथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। फूल बरसाये गये एवं पेय पदार्थ वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस 01 के

महिला एवं बाल अपराध की रोकथाम के लिए आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

बिलासपुर.  एनजीओ सपना महिला समिति द्वारा  शनिवार को शनि मंदिर में महिला एवं बाल अपराध का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में महिला थाना से उपनिरीक्षक संतोषी अग्रवाल, महिला आरक्षक शिवानी सिंह, मालती तिवारी व आरक्षक दिनेश प्रधान उपस्थित थे उन्होंने महिलाओं के साथ हो रहे अपराध व बच्चों के साथ हो रहे अपराधिक गतिविधियों

सेबी प्रमुख की अदाणी से जुड़ी इकाइयों में हिस्सेदारी, बुच ने आरोप को आधारहीन बताया

नयी दिल्ली. अमेरिकी शोध और निवेश कंपंनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच और उनके पति पर अदाणी से जुड़ी विदेशी कोष में हिस्सेदारी होने का आरोप लगाया है। हालांकि सेबी प्रमुख ने आरोप को पूरी तरह आधारहीन बताया है। हिंडनबर्ग ने शनिवार देर रात

चंडीगढ़, हिमाचल सहित देश के कई राज्यों में जमकर बरस रहे मेघ

चंडीगढ़/शिमला. चंडीगढ़, हिमाचल सहित देश के कई राज्यों में रविवार को सुबह से ही बारिश हो रही है। इसके कारण कई जगह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है और कई जगह बाढ़ जैसी स्थिति है। इससे 280 से अधिक सड़कें बंद रहीं। रविवार को मोहाली,

भारतीय जनता पार्टी हमेशा दिवंगत से सवाल करते है-भूपेश

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति स्वर्गवासी हो जाये तो उससे सवाल कैसे कर सकते है जब सवाल का जवाब देने के लिये वो व्यक्ति उपस्थित नहीं है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा दिवंगत से सवाल करते है गांधी जी से, नेहरू जी से, इंदिरा जी से सवाल करते है। आज मेरे

सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म “पड़ गए पंगे” का फर्स्ट पोस्टर आउट

 समर्पण सिंह का जबर्दस्त डेब्यू   मुंबई/अनिल बेदाग.  बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर गोलमाल, भागमभाग जैसी सिचुएशनल कॉमेडी फिल्मों का दौर है ऐसे में एक और हास्य प्रधान फ़िल्म “पड़ गए पंगे” जल्द आने वाली है। समर्पण सिंह, राजेश शर्मा, राजपाल यादव , राजेश यादव और फैसल मलिक जैसे कलाकारों से सजी इस

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर.  दिनांक 08.08.2024 को ग्राम कुली में प्रकाश मैत्री के द्वारा अपनी पत्नी रिंकी मैत्री पर झगडा विवाद होने से धारदार टंगिया से हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोंट पहूंचाने से मृत्यु हो गया है। जिस पर थाना सीपत में अपरध क्रमांक 378/2024 धारा 103(1) बीएनएस की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

भूस्खलन प्रभावित वायनाड के दौरे के लिए केरल पहुंचे मोदी

कन्नूर, : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए शनिवार को केरल पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, मोदी एयर इंडिया वन विमान से पूर्वाह्न करीब 11 बजे कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरे, जहां केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनकी अगवानी की। उन्होंने बताया कि

बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश व केंद्रीय बैंक प्रमुख ने दिया इस्तीफा

ढाका: बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश और केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने इस्तीफा दे दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को कहा, छात्रों के विरोध प्रदर्शन के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने शासन के दौरान नियुक्त अधिक अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। कानून मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम

आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जी तरीके से परीक्षा में सम्मिलित होने वाले आरोपीगण को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड 

सागर । आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जी तरीके से परीक्षा में सम्मिलित होने वाले आरोपीगण रमेश सिंह एवं आदेश कुमार यादव को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला सागर सुश्री रीना शर्मा की अदालत ने दोषी करार देते हुये प्रत्येक आरोपी को भा.द.वि. की धारा-420/34 के तहत 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500-500 रूपये अर्थदण्ड

एक पेड़ मां के नाम के तहत किया जाएगा 100 पौधरोपण

बिलासपुर. श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन व डीसीटी रियल स्टेट डेवलपर के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम के तहत 100 पेड़ पौधरोपण किया जाना है दिनाक 11 अगस्त दिन रविवार को 12 बजे सुबह रखा गया है पता: रायपुर हाइवे रोड कृष्णापुरम हिर्री थाना के बगल में  विशिष्ट अतिथि बिलासपुर के कप्तान रजनेश सिंह सर .

एनटीपीसी सीपत द्वारा 06 गांवों में मलेरिया, डेंगू एवं डायरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सीपत. एनटीपीसी सीपत चिकित्सा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दिनांक 03 अगस्त से 09 अगस्त 2024 तक मलेरिया, डेंगू एवं डायरिया की रोकथाम के लिए 06 गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें एनटीपीसी चिकित्सालय की ओर से प्रतिदिन 1 से 2 डॉक्टरों की टीम द्वारा निर्धारित ग्राम देवरी, जांजी, गतौरा, रांक, कौड़िया

मायआइटीरिटर्न ने भारत का पहला अनूठा मोबाइल ऐप लॉन्च किया

टैक्स फाइलिंग में आया बड़ा बदलाव मुंबई/अनिल बेदाग.  स्कोरिडोव ने अपना नया मायआईटीरिटर्न मोबाइल ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है। इस ऐप को भारतीयों के इनकम टैक्स रिटर्न भरने के तरीके को सरल व आसान बनाने और इस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव लाने के लिए डिजाइन किया गया है।  www.myITreturn.com स्कोरिडोव का इनोवेटिव प्रॉडक्ट है।
error: Content is protected !!