पंचतत्व में विलिन हुई पार्वती दुबे, सरकंडा मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार

बिलासपुर। शहर के प्रतिष्ठित परिवार गोंडपारा निवासी स्व. लालमणि दुबे की धर्मपत्नी श्रीमती पार्वती दुबे का बीते 22 जुलाई को 88 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पं. देवकीनंदन दीक्षत मुक्तिधाम सरकंडा में किया गया। आज दोपहर12 बजे निकली शव यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा में शामिल होने शिक्षाविद, व्यापारी, भाजपा-कांग्रेस के नेताओं सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। मुक्तिधाम सरकंडा में शोकसभा आयोजित का मृत आत्मा के लिए शांति की कामना की गई। विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया।

वे अपने पीछे तीन पुत्रों पुत्रियों ,नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई। कांग्रेस नेता महेश दुबे, रमेश दुबे, रिकी नवीन दुबे की माता थी तथा पूर्व पार्षद पुष्पा दुबे की सासू मां थी। तथा युवा कांग्रेस के पूर्व शहर उपाध्यक्ष अमित दुबे की दादी थी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!