September 27, 2024

पेमा खांडू ने तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

ईटानगर. भाजपा के पेमा खांडू ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें बुधवार को ईटानगर में एक बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अरुणाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री पेमा खांडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।  खांडू 2016 में पहली बार सीएम बने थे। बुधवार को खांडू ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने पर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next post लोरमी के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल उप मुख्यमंत्री अरुण साव
error: Content is protected !!