पचरीघाट के लोगों ने बैराज निर्माण स्थल पर किया विरोध प्रदर्शन
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। अरपा मईया भक्तजन समिति व आम लोगों ने मिलकर पचरीघाट बैराज निर्माण स्थल पर धरना प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी कर नगर निगम और जिला प्रशासन के प्रति अक्रोश व्यक्त किया। यहां के लोगों का कहना है कि पचरीघाट को ध्वस्त बैराज निर्माण किया जा रहा है। जो कि पूर्ण होने जा रहा है। बैराज निर्माण के बाद पचरीघाट का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। लोगों का कहना है कि वर्षों से इस स्थल पर देवी-ज्वारा, मूर्ति विसर्जन किया जाता रहा है। शहर में पचरीघाट की अलग ही पहचान है। जिसे किसे भी हालत में घाट निर्माण करा पचरीघाट को जीवित रखना है। अरपा मईया भक्तजन समिति के अविनाश बोलर ने बताया कि 100 वर्ष पूर्व से ही पचरीघाट को विसर्जन स्थल के रूप में उपयोग किया जा रहा है। शहर में पचरीघाट की अलग पहचान है। किंतु विसर्जन स्थल पर डेम का निर्माण होने के कारण घाट को ध्वस्त कर दिया गया है। बैराज स्थल पर फिर से पचरीघाट का निर्माण करने की जानकारी पूर्व में शासन प्रशासन द्वारा दिया गया था। लेकिन आज दिनांक पचरीघाट को फिर से बनाने के लिए कोई काम शुरू नहीं दिया गया। आज सैकड़ों की संख्या में बैराज निर्माण स्थल पर नगर निगम और जिला प्रशासन के रवैये के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
नगर निगम आयुक्त ने पचरी घाट को बनाने का आश्वासन दिया है। घाट में विरोध कर रहे लोगों से निगम आयुक्त ने चर्चा की और कहा कि पचरी घाट का निर्माण प्लान बनाकर किया जाएगा ।