महारैली को सफल बनाने जसबीर सिंह के नेतृत्व में उमड़ेगा जन सैलाब

बिलासपुर/अनिश गंधर्व.  आम आदमी पार्टी को छ.ग. में स्थापित करने के लिए बिल्हा विधानसभा क्षेत्र प्रतिष्ठित नेता जसबीर सिंह की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद भले ही पार्टी में हजारों लोग शामिल हुए हैं। इससे पूर्व भी जसबीर सिंह बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़कर अपना लोहा मनवा चुके हैं। वर्ष 2018 के चुनाव परिणाम के बाद भी वे लगातार आम जनता से जुड़े हुए हैं। जसबीर सिंह के नेतृत्व में पार्टी में एकजुटता आई है वहीं ग्रामीणों में भी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। 2 जुलाई को आयोजित महारैली में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से दस हजार से भी ज्यादा लोग शामिल होंगे। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे जसबीर सिंह कार्यक्रम को सफल बनाने जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रायपुर के बाद बिलासपुर में आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महारैली का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री मान और पार्टी सांसद व विधायक शामिल होंगे। पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल को सुनने एक लाख लोगों को एकत्र करने का लक्ष्य है , अकेले बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से दस हजार से अधिक लोग महारैली में शामिल होंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से लोगों को लाने -ले जाने के लिए लगभग 200 गाडिय़ों की व्यवस्था की गई है। जसबीर सिंह के नेतृत्व में बिल्हा क्षेत्र के सभी गंावों के ग्रामीण इस रैली में शामिल होंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!