March 30, 2026
लिंगियाडीह में जन-आंदोलन , 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’
बिलासपुर. न्यायधानी के लिंगियाडीह क्षेत्र में गरीबों के आशियाने पर मंडरा रहे संकट ने अब एक भीषण जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। अपने सिर की छत और घर की एक-एक ईंट को बचाने के लिए यहाँ की महिलाएं पिछले 129 दिनों से कड़ाके की धूप गर्मी और खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठी हैं। विडंबना यह है कि प्रदेश में ‘सुशासन’ का दावा करने वाली सरकार और स्थानीय विधायक सत्ता पक्ष के हैं, इसके बावजूद धरातल पर नगर निगम का अमला उन्हीं गरीबों को उजाड़ने की तैयारी में है, जिन्होंने उन्हें चुनकर सत्ता तक पहुँचाया।
आंदोलन के 129वें दिन धरना स्थल पर तब भारी गहमागहमी मच गई जब कांग्रेस पार्षदों और विपक्षी नेताओं ने इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ देने का ऐलान कर दिया। सत्ता के संरक्षण में निगम के अधिकारी तानाशाही पर उतारू हैं, लेकिन वे गरीबों के सिर से छत छिनने नहीं देंगे।


