फूलोदेवी नेताम आज लेंगी प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक

रायपुर. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक 9 जुलाई 2021 को दोपहर 12 बजे राजीव भवन में लेगी। प्रदेश कार्यकारिणी व जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में संगठन के कार्यक्रमों का महिला कांग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम की समीक्षा होगी एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं मोदी सरकार के वादाखिलाफी, बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिला सुरक्षा में असफलता का विरोध करने रणनीति बनाई जायेगी। 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!