PM मोदी ने व्हेल शार्क के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई
नई दिल्ली. अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस (International Whale Shark Day) हर साल 30 अगस्त को होता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस के मौके पर मछली की सबसे बड़ी इस प्रजाति के संरक्षण की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई.
उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि व्हेल शार्क प्रत्येक वर्ष गुजरात के समुद्री किनारों पर आते हैं. उन्होंने गुजरात वन विभाग द्वारा राज्य में व्हेल शार्क संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान से संबंधित कुछ जानकारियां भी साझा की.
PM मोदी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस पर हम व्हेल शार्क के संरक्षण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं. क्या आपको पता है कि, व्हेल शार्क प्रत्येक वर्ष गुजरात के समुद्री किनारों पर आते हैं. साल 2004 से हमने इस प्रजाति के संरक्षण को लेकर कई प्रयास किए हैं.’’ गुजरात का तटवर्ती क्षेत्र पृथ्वी पर मछली की सबसे बड़ी प्रजाति व्हेल शार्क का प्रजनन क्षेत्र है.