प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिकोत्सव 3 मई को : तैयारियां तेज

 

बिलासपुर.  प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व न्यायमूर्ति डॉ.चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई।इसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से डॉ.विनयकुमार पाठक,न्यायमूर्ति डॉ.सी.बी.बाजपेयी,डॉ.अर्चना मिश्रा,शिवप्रताप साव,डॉ.श्रीधर गौरहा, डॉ.राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी,डॉ.विवेक तिवारी, डॉ.रमेशचन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल,डॉ. गजेन्द्र तिवारी एवं जलेश्वर शर्मा उपस्थित रहे।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष के वार्षिक उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इन सम्मानों का नामकरण विशिष्ट व्यक्तित्वों के नाम पर किया जाएगा, जिनमें श्रीमती गुना तिवारी, श्रीमती सहोदरा पांडे, तांतू राम सोनकर, भागीरथी गौरहा, अमरनाथ साव,डॉ. संतोष मिश्रा एवं गंगा प्रसाद बाजपेयी के नाम शामिल हैं।
आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा,समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभागियों को मंच प्रदानकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए और जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
यह वार्षिक उत्सव साहित्यिक एवं सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!