‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

सुपौल/मधुबनी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल पर ‘‘भैंस चुराने” का आरोप लगाया था, लेकिन उन्होंने तो वोट ही चुरा लिए। उन्होंने यह दावा भी किया कि जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में ‘वोट चोरी’ की साजिशें रच रही है।

कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने दिया जाएगा। केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी सुपौल से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं। प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के कुछ अन्य नेताओं के साथ एक खुली एसयूवी में सवार थीं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!