October 9, 2022
VIDEO : भक्तिमय व उत्साह भरे माहौल में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने दी माता को विदाई
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. जूनाबिलासपुर सावधर्म शाला स्थित सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति ने पंडाल में विराजी मां दुर्गा को विधि-विधान के साथ विदाई दी। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी संख्या में समिति की युवतियां, महिलाएं व पदाधिकारियों में भारी उत्साह का माहौल था। धुमाल की धून में महिलाएं भी झूम उठीं। समिति द्वारा लगातार 46 वर्षों से माता की प्रतिमा विराजित कराई रही है। इस पर्व को लेकर समिति के समस्त पदाधिकारी सजग रहते हैं। महाआरती, हवन पूजा और विजयादशमी पर्व को मनाने के बाद माता को विदाई जाती दी गई। समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार, सचिव सचिन अग्रवाल ने शहर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
सात अक्टूबर को देर रात्रि तक पचरीघाट विसर्जन स्थल में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया किया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गई। विसर्जन के कतार में आस-पास के अन्य समितियां भी थी किंतु सावर्जनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा शांति व्यवस्था और आपसी भाईचारे के बल सहारे उत्साहमय माहौल में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर सचिन अग्रवाल, अमन सिंह ठाकुर, मनीष यादव, लक्ष्मी यादव, सुभाष अग्रवाल, चिंतामणी परिहार, नितिन परिहार, शिव नामदेव, तुलसीनाम देव, सोमी रावत, दिव्यांशु यादव, छोटू यादव, नरेन्द्र निषाद, छोटू निषाद, राहुल निषाद, राहुल हिरानी, जीवेश परिहार, केशव परिहार, सोमेश श्रीवास, अमित केंवट, लव गुप्ता, सुयश गुप्ता, सूरज रजक, मोंटी जेठाई, आदित्य मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, मेघा नामदेव, मिथिला गुप्ता, संध्या नामदेव, संगीता सोनी, सरिता परिहार, त्रिवेणी श्रीवास, ईशा सोनी उपस्थित थी।