22 अगस्त से होने वाली अनिश्चितकाल हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 6% महंगाई भत्ता को अमान्य कर फेडरेशन द्वारा सरकार को पुनर्विचार हेतु आग्रह किया गया है साथ ही आग्रह नहीं मानने में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अगस्त 2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल फेडरेशन के आह्वान पर किया जाएगा। विदित हो कि उक्त अनिश्चित काल हड़ताल में प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं न्यायालयों के कर्मचारी साथी हड़ताल में सम्मिलित होने से 25 जुलाई 22 से 29 जुलाई 22 तक हुई निश्चित कालीन हड़ताल से ज्यादा 22 अगस्त से होने वाली हड़ताल अधिक मजबूती से सफल होगी ।  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा बिलासपुर द्वारा 22 अगस्त 2022 के अनिश्चित काल हड़ताल को सफल बनाने के लिए आज फेडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई ,रेशम, मनोरोग चिकित्सालय ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,संयुक्त संचालक स्वास्थ्य ,प्राचार्य स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, साइंस कॉलेज, बिलासा कन्या कॉलेज, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ,जीएसटी, कमिश्नर ,राजस्व मंडल, पंचायत सचिव शिक्षण केंद्र कार्यालय, तहसील कार्यालय तथा विभिन्न स्कूलों मैं संपर्क कर 22 अगस्त की हड़ताल के लिए अवकाश फार्म भरवाने हेतु संपर्क किया गया। आज के संपर्क अभियान में फेडरेशन से रोहित तिवारी, जीआर चंद्रा, बिंद्रा प्रसाद, आलोक परांजपे ,किशोर शर्मा, श्रवण कश्यप, अशोक ब्रह्म दत्त भट्ट, अनिल गौराहा, विनोद तिवारी, विद्यानंद तिवारी ,कैलाश गजभिए, जनक साहू, संतोष तिवारी, लक्ष्मण पोते,शिव कुमार चौहान, राजेश तंबोली आदि कर्मचारी नेता भारी संख्या में सम्मिलित थे ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!