February 13, 2025

जनता किसी भी तरह की झूठ में नहीं फसेगी : राजेश त्रिवेदी

 

 

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। जिस प्रत्याशी ने जनता से झूठे वादे किए, काम नहीं करने पर जूता-चप्पल का माला पहनाने तक की बात कहीं। वह अपना वादा भूलकर मतदाताओं को फिर से झूठा सब्जबाग दिखा रहे है। भाजपा के शासनकाल में तिफरा क्षेत्र का विकास हुआ, जबकि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में केवल झूठे वादे गए, यहां की गरीब जनता को पट्टा तक नहीं दिया गया। अब फैसला एक बार फिर से जनता की अदालत में है तो विपक्ष के लोग नया बहाना बना रहे हैं। तिफरा के आर्या कालोनी में मेरा घर परिवार रहता है, मैं यहां का निवासी हूं, नया बस स्टैंड के पास मेरा आफिस है सभी जानते हैं। मेरे कार्यकाल को सभी ने देखा है, नगर निगम चुनाव में पार्षद पद का प्रत्याशी हंू। जनता मुझे हाथों हाथ ले रही है, भारी मतों से जीत मिलेगी।

उक्त बातें डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक- 5 प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी ने कहीं। उन्होंने कहा कि तिफरा नगर पंचायत में वर्ष 2009 से 2014 तक मैं उपाध्यक्ष पद में रहा। मेरे कार्यकाल में क्षेत्र का चहुमुखी विकास हुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को हमने जीत दिलाई। गांव के रूप में दर्ज तिफरा का अगर विकास हुआ है तो भाजपा शासनकाल में हुआ है। उन्होंने बताया कि दस वर्षों से वे संगठन में सक्रिय भूमिका में है। वर्तमान में प्रदेश कार्यकारणी में है। भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर नगर निगम में महत्वपूर्ण पद के लिए पार्षद प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने बताया कि तिफरा क्षेत्र में जुआ-सट्टा और अवैध शराब के धंधे में गले तक फंस चुके विपक्षी उम्मीदवार आम जनता के सामने सीधा संवाद तक नहीं कर पा रहा है। जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने कारण वार्ड में मेरी अगल पहचान है। जनता का मुझे आर्शिवाद मिल रहा है, भाजपा के सारे कार्यकर्ता डोर-टू डोर जन जनसंपर्क कर है। क्षेत्र में भाजपा की लहर है।

जमकर हुआ भ्रष्टाचार… टीने के आफिस से 30 लाख के कार तक का सफर

डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक-5 के प्रत्याशी भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश द्विवेदी ने बताया कि कांग्रेस शासन काल में तिफरा के लोगों के साथ घोर अन्याय किया गया। राशन पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। आम जनजीवन के लिए बनाए गए पुलिया को भी घपला करने के लिए तोड़ दिया गया। विकास के नाम पर यहां कुछ नहीं हुआ जबकि पूर्व पार्षद का टीने का आफिस तीन मंजीला में तब्दिल हो गया, 30 लाख की कार में सवार होकर फिर से झूठ का बीज बोने निकले प्रत्याशी को जनता सबक सिखाएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाला कमान

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर चुनाव में एकता का परिचय देते हैं। पूर्व में भी हम लोगों ने कई चुनावों में जीते। मुझे पार्षद प्रत्याशी बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठोस मेहनत की है। हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। संगीता कुशवाहा, ईश्वर साहू, राजकुमार यादव, रामू साहू मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर काम रहे हैं। क्षेत्र में भाजपा को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बीएनआई बिलासपुर द्वारा आराध्या हॉस्पिटल को डायलिसिस मशीन डोनेट की गई
Next post कांग्रेस नेता लाल्टू घोष ने साथियों सहित थामा भाजपा का दामन
error: Content is protected !!