निजात अभियान में पंजाबी मानव सेवा समिति जुड़कर लोगों को कर रही जागरूक 

बिलासपुर. पंजाबी मानव सेवा समिति  द्वारा पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह आईपीएस के चलाये निजात अभियान जिसमें अवैध नशा एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों  के खिलाफ अभियान मे पूर्ण सहयोग देते हुऐ पंजाबी मानव सेवा समिति द्वारा जागरूकता के लिए एडिशनल  ए एस पी राजेंद्र जायसवाल  सिविल लाइन्स  टी आई परवेश तिवारी  एवम  सिटी कोतवाली टी आई प्रदीप आर्य  को   4*6 के 11 फ्लैक्स बैनर प्रदान किये गए । साथ ही दीवारों मे  पेंटिंग द्वारा नशा विरोधी अभियान जाग्रति हेतु जानकारी दी जाएगी। हमारी न्यू जनरशन इस नशे  से दूर रहे  इस सेवा मे पंजाबी  मानव सेवा समिति  अध्यक्ष मनजीत  सिंह  अरोरा संरक्षक सुरेंद्र सिंह गुम्बर प्रीतपाल सिंह  गंभीर इंदरजीत सिंह सलूजा मिंटू अरोरा पवन आजमानी जसपाल सेठी  प्रिंस भाटिया अनिल सलूजाअसित पाल जुनेजा दर्शन छाबड़ा नितिन छाबड़ा लगे  है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!