March 20, 2022
रेलवे अस्पताल मुख्य मार्ग अभी है बंद
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. कोरोना संकट काल धीरे-धीरे खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। लोगों के मुंह से मास्र्क दूर हो चुका है। कोरोना काल में रेलवे अस्पताल मुख्य मार्ग को बंद रखा गया था ताकि लोग संक्रमण के दायरे में न आ जाये। दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक जानकारी के अभाव में चले तो जाते हैं फिर बाद में उन्हें लौटना पड़ रहा है। तारबाहर और तोरवा मार्ग को जाने वालों के अलावा रेलवे कर्मचारी दफ्तर जाने के लिये इस मार्ग से गुजरते थे। कोरोना काल के दौरान में अस्पताल में संक्रमित मरीजों को रखा गया था इसलिये इस सड़क को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया था। अब संकट का दौर समाप्त हो चुका है इसके बाद भी इस मार्ग को बंद रखा गया है। जानकारी के अभाव में रोजाना लोग भटक जाते हैं, उन्हें फिर से घूमकर गंतव्य के लिये जाना पड़ रहा है।