रायपुर जिला कांग्रेस का नव संकल्प शिविर संपन्न

रायपुर. उदयपुर के तर्ज कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने व प्रदेश में कांग्रेस सरकार की नीति व विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिये प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा नव संकल्प शिविर का आयोजन रखा गया। राजस्थान के उदयपुर में सफल आयोजन के बाद इसी के तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा व रायपुर जिला प्रभारी राजेन्द्र साहू के द्वारा नव संकल्प शिविर का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अभनपुर धनेन्द्र साहू व रायपुर जिलाध्यक्ष उधोराम राम वर्मा द्वारा पार्टी ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान व राजकीय गीत के बाद शिविर को प्रारंभ किया गया।

मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि भाजपा के झूठ प्रपंच को बेनकाब करने की बात कही। विधानसभा व लोकसभा में कांग्रेस की सरकार लाने के लिये कड़ी मेहनत करने की अपील की। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन एवं स्वतंत्रता के बाद देश में विकास के लिये कांग्रेस सरकार के द्वारा देश के लिये किये गये कार्यों को याद दिलाई।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने कहा है कि हमे गर्व होना चाहिए हम ऐसे कांग्रेस परिवार के सदस्य है। स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। जिसने देश की आजादी से लेकर देश के विकास में अपना योगदान दिया। आज भाजपा सरकार देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छवि को खराब करने के लिये सोशल मीडिया या अन्य माध्यम का इस्तेमाल कर रही है, उससे सचेत रहने का नसीहत दी।

विधायक रायपुर ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने साथ जोड़कर अपने संगठन को मजबूत करने की अपील की। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक, एवं विभिन्न समितियों को जोड़ने की अपील की। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत चावला ने राहुल गांधी के ईडी कार्रवाई के सवाल उठाये भारत में महंगाई और बेरोजगारी को ध्यान भटकाने के लिये किया गया कार्य बताया।

राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक अनिता शर्मा पूर्व महापौर पूर्व रायपुर सांसद प्रत्याशी प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र साहू महामंत्री एवं प्रभारी रायपुर जिला ग्रामीण ने किया। आभार प्रदर्शन जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने किया। कार्यक्रम में गुरु खुशवंत साहू, पंकज शर्मा, द्वारिका साहू, पप्पू राजेन्द्र बंजारे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण, जनपद अध्यक्ष गण, जिला पंचायत सदस्य गण, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष गण, जोन प्रभारी गण उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!