मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव बनने पर बधाई


बिलासपुर. मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनावी प्रबंधन में निपुण राजेश तिवारी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्ति किये जाने एवं उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ संलग्न करने पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, प्रवक्ता अभयनारायण राय, जिला अध्यक्ष शहर प्रमोद नायक, राजेन्द्र शुक्ला, विभोर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर राशरण यादव, महेश दुबे ने बधाई दिया है। कांग्रेसजनों ने कहा कि राजेश तिवारी का चयन योग्यता का चयन है। लम्बे समय से राजेश तिवारी जिला अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, विधायक दल के सचेतक के रूप में काम करते रहे 2018 के चुनाव में बुथ प्रबंधन को लेकर उनकी महती भूमिका रही है। वर्तमान असम विधानसभा चुनाव में भी उनकी सक्रिय भूमिका है। निष्चित रूप से राष्ट्रीय सचिव के रूप में उनके कार्यो का उत्तर प्रदेश के संगठन में प्रभाव पड़ेगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्व मिल रहा है राजेश तिवारी दूसरे नेता है जो राष्ट्रीय सचिव बनाये गये और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का प्रभारी सचिव बनाया गया, प्रियंका के साथ जोड़ा गया है इससे पूर्व विधायक एवं युवा नेता विकास उपाध्यय को राष्ट्रीय सचिव बनाकर असम का प्रभार दिया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!