June 11, 2022
राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा राजीव भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे
रायपुर. राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा 11 जून शनिवार को रात 8.45 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर पहुंचेंगे। वे 12 जून रविवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। तथा 12 जून को शाम 5.40 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज्यसभा सदस्य श्री विवेक तन्खा 12 जून रविवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम भी पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहेंगे। प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक ,वेव मीडिया के पत्रकार साथी पत्रकारवार्ता में सादर आमंत्रित है।