November 1, 2025
इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर वृद्ध जनों को रविंद्र सिंह ने किया कंबल वितरण
बिलासपुर . प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति बिलासपुर के द्वारा आज इंदिरा गांधी जी के शहादत दिवस पर विनोबा नगर में वृद्ध जनों को छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह के द्वारा फल मिष्ठान व कंबल वितरण किया गया। इस आवसर पर बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर व कार्यक्रम के संयोजक विजय दुबे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव मुदिलियर रंजीत खनूजा उत्तम चटर्जी राघवेंद्र सिंह प्रशांत पांडेय हेरी डेनियल चंद्रहास केसरवानी दिलीप साहू बबलू केसरवानी सन्नी चौहान प्रमोद श्रीवास संजय दवे संदीप मिश्रा सेन हाग संगीत मोईत्रा गुड्डू चंदेल हनु शर्मा यश सिंह पप्पू बिष्ट आदि उपस्थित थे।


