झीरम घाटी में शहीद हुए वरिष्ठ कांग्रेसियों के शहादत दिवस पर रविन्द्र सिंह ने गरीबों को बांटे राशन
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविन्द्र सिंह ने झीरम घाटी में शहीद हुए वरिष्ठ कांग्रेसियों के शहादत दिवस पर उनको याद करते हुए गरीबों के घर पहुँचकर फल, सब्जी, दुग्ध, आटा, मास्क व सेनेट्राईजर वितरण किये। बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पुर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि झीरम घाटी में शहीद हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ के शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
आज के ही दिन वरीष्ठ कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ला, महेन्द्र कर्मा, उदय मुदिलयार सहित करीब 30 कांग्रेसी नेताओ व पुलिस जवानों को नक्सलियों ने षड़यन्त्र पुर्वक मौत के घाट उतार दिया था। मैं उन सभी शहीदों को नमन करता हूँ जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के मजबुती के लिए अपनी शहादत दिये।
करोना महामारी के बीच गरीबों को सामग्री प्रदान कर सेवा देन वालो में प्रमुख रूप से नगरनिगम के पार्षद रविन्द्र सिंह, रज्जु अग्रवाल, हरीश तिवारी, चन्द्रप्रकाश चतुर्वेदी, संजय दुबे, बालु जाजोदिया, शिवा मुदिलयार, रामु शुक्ला, सुभाष अग्रवाल, रंजीत खनुजा, किशोरी लाल गुप्ता, चन्द्रहास शर्मा, अशोक तिवारी, अशोक साहू, अनिल सिंह, उत्तम चटर्जी, कुंदन सिंह, राघवेन्द्र सिंह, परेश श्रीवास्तव, संगीत मोईत्रा, गजेन्द्र श्रीवास्तव, संजय दवे, प्रशांत पाण्डेय, अजय तिवारी, गुड़्ड़ु चंदेल, विजय तिवारी, विक्की नानवानी, राजेन्द्र विष्ट, संदीप मिश्रा, छोटु बर्ड़े, बब्लु केशरवानी, पियुष अग्रवाल, योगेश पिल्ले, केशव गोरख,अजय सोनी, संदीप मिश्रा, राहुल दुबे, प्रशांत परिहार, संतोष चौहान, बिनोद कछवहा, बंटी अग्रवाल, निटु परिहार, दिलीप साहू, संदीप सिंह, मुकेश दुबे, संजय यादव, कमल देवागन, कर्ण सिंह, राकेश केशरी, मजीत यादव, नेब्रोन मसीह, नरेन्द्र सिंह, विक्रम ध्रुव, रितिक सिंह, हरीश चेलकर, सन्नी चौहान, प्रकाश मसीह, जनक बंधे, अजय पत, जावेद खान, यश सिंह, मुकेश कछवहा, उदय गंगवानी, पिन्टु आड़ील, मनोज साहू, पप्पू विष्ट आदि शामिल थे।