समीक्षा ग्रँथ के प्रकाशन के लिए शोध आलेख आमंत्रित
बिलासपुर. प्रयास प्रकाशन राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के तत्वावधान में एवं थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के कुलपति डॉ.विनय कुमार पाठक के निर्देशन में दो किन्नर केंद्रित उपन्यास पर समीक्षा ग्रँथ का शीघ्र प्रकाशन होगा।ग्रँथ की संपादक महाराणा प्रताप महाविद्यालय की प्राचार्य वरिष्ठ उपन्यासकार,समीक्षक डॉ.अनिता सिंह ने बताया कि ये दोनों उपन्यास वरिष्ठ पत्रकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला के द्वारा लिखे गए हैं।
उक्त किन्नर केंद्रित दोनों उपन्यास ‘सज रही गली मेरी माँ ‘ और ‘ मुई मरजानी ‘ पर समीक्षा एवं शोध आलेख आमंत्रित किये जा रहे हैं।
ये दोनों उपन्यास इक्कीसवीं सदी के नव्य-विमर्श- किन्नर-विमर्श पर आधारित महत्वपूर्ण उपन्यास है।इन उपन्यासों पर समीक्षा एवं शोधलेखों का स्वागत है,जिन्हें संकलित ,संपादित कर ग्रँथ का प्रकाशन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है,इसके पूर्व डॉ.अनिता सिंह सात ग्रँथों का संपादन कर चुकी हैं।शोध/समीक्षा आलेख 30 जुलाई तक आमंत्रित है।
अपने आलेख 9907901875, 7000773872 व्हाट्सएप पर, संबधित जानकारियों के साथ भेजा जा सकता है।