वार्ड की बेटी को जिताने का संकल्प: विष्णु नगर में मीनाक्षी यादव को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन
बिलासपुर। विष्णु नगर, वार्ड क्रमांक 16: आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी यादव को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। वार्ड की जनता ने संकल्प लिया है कि इस बार अपने वार्ड की बेटी को ही पार्षद बनाएंगे।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने कहा कि मीनाक्षी यादव दीदी लंबे समय से समाज सेवा से जुड़ी रही हैं और वार्ड के विकास के लिए उनकी सोच और कार्यशैली सराहनीय रही है। लोगों का मानना है कि इस बार विकास और पारदर्शिता की राजनीति को प्राथमिकता देते हुए वे भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे।
मीनाक्षी यादव ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं वार्ड की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हूं। विष्णु नगर के हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं मिलें, यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जनता का जो प्रेम और समर्थन मिल रहा है, वह साबित करता है कि बदलाव की लहर चल रही है।”
वार्ड की जनता में जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है। लोगों का कहना है कि “अबकी बार वार्ड की बेटी पार्षद बनेगी!” भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा घर-घर जनसंपर्क अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है।