‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड में रिटायर्ड जज ने गंवाए एक करोड़

 

हैदराबाद. साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का शिकार हो गए और साइबर ठगों को एक करोड़ रुपये से अधिक गंवा बैठे।

पुलिस के अनुसार 69 वर्षीय पीड़ित हैदराबाद के मलकागिरी इलाके के निवासी हैं। करीब एक सप्ताह पहले साइबर अपराधियों ने उन्हें फोन कर खुद को कानून प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताया और दावा किया कि उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल महिला तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों में किया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!