October 4, 2024

बिलासपुर की वैभव को लौटाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी- अमर अग्रवाल

अमर अग्रवाल को टिकिट मिलने की खुशी में भाजपाईयों ने मनाया जश्न

बिलासपुर./ अनिश गंधर्व. पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। मीडिया से चर्चा करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में बिलासपुर ही एक ऐसा शहर था जहां रेलवे व एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारी रिटायर्ट होने के बाद यहीं रहने बसने लगे। शांत प्रिय बिलासपुर में राजनीतिक संरक्षण में गुण्डागर्दी, चाकूबाजी आसामाजिक तत्वों को बढ़ावा दिया गया, यहां जमीनों की लूटमारी की गई। उन्होंने बिलासपुर की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां जो भी आया यहीं का रह गया। अरपा नदी को पूरी तरह खोखला दिया गया। कांग्रेस सरकार में बिलासपुर के लोगों की जानमाल की रक्षा नहीं की गई। बिलासपुर की वैभव को लौटाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। अगर जनता ने अवसर दिया तो 15 दिनों आपराधिक गतिविधियों में विराम लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिला, नये चेहरे और पुराने लोगों का ध्यान रखते हुए 85 विधानसभा सीटों में उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। राज्य में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में महज चंद दिन ही बचे है, ऐसे में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी चुनावी रण में विजय श्री का तिलक करने अपने योग्य प्रत्याशियों का नाम घोषित कर चुकी है। पूर्व मंत्री भाजपा के कद्दावर नेता एवं बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के आज देर शाम बिलासपुर पहुंचने पर महाराणा प्रताप चौक से उनके राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय तक जगह-जगह जोशीला एवं आतिशी स्वागत किया गया। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पर पार्टी ने भरोसा जताया है, जिससे कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्षाेल्लास का माहौल है।
जैसे ही श्री अग्रवाल की गाड़ी महाराणा प्रताप चौक पहुंची वहां बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं, ढोल-तासे के साथ आतिशी स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश एवं उमंग देखते ही बनता था, वे श्री अग्रवाल के समर्थन में पूरे समय नारे लगाते रहे।
स्वागत रैली के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बिलासपुर प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की जनता उन्हें पुनः सेवा का अवसर देती है तो मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता शहर की शांति, सुरक्षा, विकास और सौहाद्र पूर्ण वातावरण सुनिश्चित करते हुए प्रगति का मार्ग बहाल करना होगा।
महाराणा प्रताप चौक से लेकर उनके निवास कार्यालय तक उनके समर्थकों के अलावा बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक विभिन्न समाजिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी एवं युवा वर्ग मौजूद रहा।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत,  गुलशन ऋ़षि,  अजीत सिंह भोगल,  लक्ष्मीनारायण कश्यप,  अमित चतुर्वेदी,  राजेश भंडारी, प्रवीण दुबे,  वैभव गुप्ता,  अरूण लास्कर,  पंकज जायसवाल, चंदना गोस्वामी, प्रतिभा मिश्रा, मिनाक्षी यादव, मनीष अग्रवाल, किशोर राय,  महेश चन्द्रिकापुरे,  जुगलकिशोर अग्रवाल,  नारायण गोस्वामी,  अमित तिवारी,  निखिल केशरवानी,  रोशन सिंह,  मोनू रजक, साहिल कश्यप, अभिषेक राज,  अशोक मिथुन, शोभा कश्यप, दीपशिखा यादव, रीना गोस्वामी,  राजेश मिश्रा,  बंधु मौर्य,  मनीष शुक्ला,  अरविंद बोलर,  श्रीकांत सहार,े  कमल कौशिक,  आशीष तिवारी, अमित सिंह, गप्पू बोले,  मुकुंद बोले,  अमन सिंह,  आशीष मिश्रा, संतोषी देवागंन,  सोनम साहू,  स्वाति गुप्ता,  प्रवीण सेन,  अशोक विधानी,  उदय मजूमदार, निम्मा जीवनानी,  वल्लभ राव,  शेखर पाल,  दीपक सिंह, नितिन छाबड़ा, मोनू बाजपेयी,  अमर निर्णेजक,  देवाशिश दत्ता,  राहुल जयश्री चौकसे, रजनी यादव, लोकेश्वरी राठौर,  योगिता सिंह,  रमेश ललवानी,  विजय ताम्रकार,  चंद्रप्रकाश मिश्रा,  प्रवीण तिवारी,  डी.के. साहू,  ऋषभ चतुर्वेदी, केतन सिंह, श्री विवेक ताम्रकार, महर्षि बाजपेयी,  अंचल दुब,े  सुजीत ताम्रकार,  कंचन दूसेजा,  शैल कश्यप, श्रीमती गंगा साह,ू  विजय सिंह, संदीप दास,  प्रकाश यादव  हरि गुरूंग, मुकेश राव,  आदर्श बेरिया,  राहुल महंती,  मनीषा नंदी,  करूणा यादव,  किर्ती झा, समेत अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विशाखापटनम एक्सप्रेस का बागबाहरा रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा
Next post न्यायधानी बिलासपुर में शुभारंभ हुआ 4 नये निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र
error: Content is protected !!