लिंगियाडीह आंदोलन को लेकर निगम की सामान्य सभा में हंगामा, धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद

 

 

कांग्रेस पार्षदों ने बिलासपुर को इंदौर नहीं बनाने की सलाह दी

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में प्रश्न काल का समाप्त होने के बाद लिंगियाडीह के आंदोलनकारी सभा के पास पहुंच गए। फिर कांग्रेस पार्षदों ने बेजाकब्जा हटाने की बात को लेकर हंगामा करने लगे। सभी पार्षद सदन को छोडक़र बहर निकल गए और ऑडिटोरियम के गेट के सामने पार्षद धरने पर बैठ गए। वहीं, गेट के बाहर लिंगियाडीह की महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया।
बिलासपुर नगर पालिक निगम की लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित तीसरी सामान्य सभा की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई। बैठक में शहर विकास से जुड़े कुल 15 प्रस्ताव सदन में पेश किए गए। कांग्रेस पार्षदों ने प्रश्नकाल में पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया। साथ ही पार्षदों ने मध्यप्रदेश के इंदौर जैसा गंदा पानी सप्लाई करने का आरोप लगाया है। बिलासपुर नगर निगम को इंदौर नहीं बनाने की सलाह दी है। वार्डों में खराब मोटर पंप की मरम्मत को लेकर हुई देरी की बात भी सामने आई है। पार्षदों ने अपने वार्डों में टैंकर वाहन नहीं पहुंचने की बात कही।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!