सड़क पर सुरक्षा : सेवन एक्स के सदस्यों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात के प्रति लोगों को किया जागरूक

नोएडा. दिनाँक 3 जुलाई को 7X वेलफेयर टीम इटेरा गोल चक्कर पर नोयडा ट्रैफिक पुलिस और ट्रैफिक वालंटियर्स के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान चलाया। एक तरफ जहां नोयडा से सटा जिला गाजियाबाद 18 वे स्थान पर रहा वही इसके विपरीत नोयडा ने 12 वी बार भी परचम लहरा दिया।


अब जब कि नोयडा 12 वी बार भी 112 क्विक रिस्पांस सेवा में पुलिस रिस्पांस व्हीकल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और लगभग 4 से 6 मिनट के बीच लोगो को सहायता पहुचा दी गई। ऐसे में सड़क के विभिन्न रोड और चैराहे पे यातायात को व्यवस्थित और सुगम बना होना भी इसमे बड़ा योगदान देता है। जिसके कारण नोयडा कमिश्नरेट लगातार सेवा देने में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम है। 7x वेलफेयर का लगातार प्रयास और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग लोगो को चैराहे और सड़को पे लगातार जागरूक कर रहा है जिससे लोगो मे यातायात के प्रति कभी बदलाव भी दिखने लगा है। जैसे पीछे वाली सवारी का हेलमेट लगाना, जेब्रा से पीछे रह कर गाड़िया खड़ी करना, सीट बेल्ट लगाना एक अच्छे बदलाव की तरफ नोयडा को ले जा रहा है। उम्मीद है और जिले के लोग भी इनसे प्रेरणा लेते हुए अपने शहरों में लोगो को जागरूक करते रहैगे। आज के अभियान में जयेंद्र गंगवार, बलवीर सिंह और वहां उपस्थित यातायत कर्मीयो का सहयोग मिला।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!