नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

बिलासपुर. मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्य करने के प्रति जागरूकता लाने संरक्षा संगोष्ठी का आज आयोजन 17 नवम्बर 2022 को नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में किया गया | इस अवसर पर वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी श्री प्रदीप मिश्रा, विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर के प्राचार्य श्री वसीम सिद्धिकी, वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अनुराग कुमार सिंह एवं संरक्षा सलाहकार उपस्थिति थे। इस संगोष्ठी में विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 75  सहायक लोको चालकों ने भाग लिया। इस संरक्षा संगोष्ठी में दुर्घनाओं के संभावित कारणों को पावर प्रजेंटेशन एवं फिल्मों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । लोको पायलटों के परिचालन कार्य से संबंधित संरक्षा नियमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई | पावर प्रजेंटेशन में दिखाये गये दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। SPAD से बचाव के तरीकों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही नागरिक सुरक्षा निरीक्षक के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा करने के तरीकों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई | संगोष्ठी में विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर के प्राचार्य श्री सिद्धिकी ने कहा कि हमेशा संरक्षा नियमों का पालन करें। साथ ही अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता, सजगता एवं मिलजुल कर करें ताकि दुर्घटना की संभावना ही ना हो।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!