श्रीरामकथा को संत विजय कौशल महाराज सुनांएंगे

बिलासपुर। 12 जनवरी दिन सोमवार से शहर में श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। संत विजय कौशल महराज बिलासपुर वासियों को श्रीराम का गुणानवाद सुनाएंगे। इस पावन आयोजन के पूर्व रविवार को ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें करीब दस हजार से ज्यादा महिला श्रद्धालु शामिल हुईं। सभी ने पारंपरिक वेशभूषा में एक जैसी पीत वर्ण साड़ी पहनी थी। कलश यात्रा को देख लोगों ने कलशों पर फूल बरसाएं और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यात्रा में महिलाएं हाथों में भगवा ध्वज लिए भक्ति गीतों और जय श्रीराम के जयघोष के साथ आगे बढ़ती रहीं। अनेक झांकियों ने यात्रा की शोभा और बढ़ा दी। कलश यात्रा के स्वागत में मार्ग के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। घरों के सामने खड़ी महिलाओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रियों पर लगातार पुष्पवर्षा की जाती रही। यात्रा के दौरान जिस भी मार्ग से यह महाकलश यात्रा गुजरी, वहां भक्तों की भारी भीड़ के कारण यातायात प्रभावित रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!