February 27, 2026
संस्कार सोनी बने मंडल महामंत्री

बिलासपुर. भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल में नई नियुक्तियां की गई हैं । भाजपा ने दमदार युवाओं को नई कार्यकारणी में मौका दिया है। जिसमें संस्कार सोनी को महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद युवा नेता संस्कार सोनी ने बताया कि भाजपा पूरे दमखम से राज्य की जनता के हित के लिए कार्य कर रही है। मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे मैं पूरी ताकत से पूरा करूंगा। भाजपा द्वारा जारी नियुक्त के आदेष के बाद युवाओं में खासा उत् साह का माहौल बना हुआ है।

