संतोष पाण्डेय अति. मुख्य संगठक एवं मनोज वर्मा महासचिव बने

File Photo

रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के आदेशानुसार एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रतापनारायण मिश्र के अनुसंश से छत्तीसगढ़ के प्रदेश के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिये प्रदेश के कुछ पदों को परिवर्तन किया गया है। जिसमें से दो अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक संतोष पाण्डेय, दल्लीराजहरा एवं प्रेम सागर सिंह, बलरामपुर एवं दो प्रदेश महासचिव मनोज वर्मा, अधिवक्ता, रायपुर एवं पुनीत राय चौहान, महासमुंद और प्रदेश संयोजक यंग ब्रिगेड के लिये विलियम बंसोडे, राजनांदगांव की नियुक्ति किया गया है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरूण ताम्रकार के द्वारा दिया गया है। बता दे कि अशोक शुक्ला बिलासपुर अति. प्रदेश मुख्य संगठक, सज्जन प्रसाद दिक्षीत भिलाई, प्रदेश महासचिव एवं हेमन्त वर्मा, बिलासपुर प्रदेश संयोजक यंग ब्रिगेड तीनो को वर्तमान पद से भारतमुक्त कर दिया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!