अवैध हुक्का बार के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार


बिलासपुर. पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में  थाना प्रभारी सरकंडा निरी. प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर भ्रमण करते हुये पतासाजी कर मुखबीरों से सम्पर्क किया जा रहा था कि दिनांक 27.02.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि अथर्व पाण्डेय द्वारा कुछ लोगों को अवैध रूप से सिगरेट तम्बाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रतिघंटा 500 रू. के आर्थिक लाभ लेकर हुक्का बार संचालन कर रहा है, उक्त सूचना पर टीम तत्काल मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही कर अथर्व पाण्डेय को अपने घर में हुक्का बार संचालित करते हुये अपने साथी विनित एलानी, किन्सु विश्वास, यथार्थ कश्यप एवं समीर पटेल के साथ हुक्का पीते हुये मिले जिनके कब्जे से हुक्का पार्ट 2 नग, कोल हिटर 1 नग, हुक्का फ्लेवर 1 डिब्बा एवं अन्य हुक्का से संबंधित सामाग्री बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!