समर्पित संस्था द्वारा मनाया गया सावन महोत्सव

बिलासपुर. सामाजिक संस्था समर्पित की महिलाओं ने उत्साह पूर्वक सावन महोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कुर्सी दौड़, बैलून प्रतियोगिता, प्रश्न उत्तर, गीत-संगीत आदि शामिल था। कार्यक्रम के शुरुवात में सभी महिलाओं को सावन सुंदरी के रूप में सम्मानित करते हुए फूलों का ताज पहनाकर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था सचिव नाजनीन अली, संस्था सदस्य नसीम श्रीवास, कु. संतोषी बघेल, अलका मसीह, संगीता वर्मा, आशा मानिकपुरी, दीप्ति दुबे, रीना सिन्हा, साधना श्रीवास, निशा श्रीवास, पुष्प बंजारे, सीता कोसले, मधु, गायत्री, सायरा बेगम, मनीषा मरावी सहित संस्था की समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!