August 3, 2022
संस्कृति महिला मंडल का ‘‘सावन महोत्सव‘‘ संपन्न
बिलासपुर. संस्कृति महिला मंडल छ.स्टे.पॉ.डि.कं.लिमि. बिलासपुर द्वारा हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में ‘‘ सावन महोत्सव ‘‘ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल, सावन झूला तथा सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सभी सदस्यों ने सावन झूले का आनंद लिया तथा प्रतियोगिताओं मंे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में वर्षा पटेल विजेता रहीं एवं सावन सुंदरी का खिताब भी हासिल किया। अन्य प्रतियोगिताओं में ज्योति भोजक, कल्पना घाटे, मौसमी धर, सरिता चौहान, पी.भारती एवं उषा तिवारी विजेता रहीं। इस कार्यक्रम में सभी विजेताओं को वर्षा पटेल द्वारा पुरस्कार एवं सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप पौधा वितरण किया गया। पर्यावरण समृद्धि के उद्देश्य में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु वाहन चालकों को भी पौधा व गमला उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में रून्की अम्बस्ट, शीला वर्मा, चित्रा मनहर, उषा संधू, सरिता सिंह, रेशू चौधरी, तृप्ति जांगड़े, प्रीति साव, नीलिमा भारद्वाज एवं रेखा चक्रवर्ती सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।