अफीम की खोज…. कलेक्टर के आदेश पर खेतों और फार्म हाउसों की निगरानी तेज
दुर्ग और बलरामपुर जिलों में अफीम की खेती के खुलासों के बाद हर जिले में पातासाजी तेज
बिलासपुर। दुर्ग जिले के खजूरी गांव में डेढ़ एकड़ खेत में भुट्टे की फसल के बीच अफीम की खेती और बलरामपुर जिले में ढाई एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। जिससे नशा को लेकर प्रदेशभर में हडक़ंप मच गया। राज्य शासन ने सभी जिलों के कलेक्टर को मामले को गंभीरता से लेते हुए कृषि खेतों की जांच करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले के जिम्मेदार अधिकारी व पुलिस अधिकारियों को निरीक्षण करने के आदेश दिए। इसके बाद अधिकारी कर्मचारी सक्रिय हुए। सभी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर खेतों का जायला ले रहे हैं। हालंकी अभी तक किसी भी जगह अफीम से लेकर नशे की खेती करने का मामला सामने नहीं आया है।
दुर्ग और बलरामपुर जिलों में अफीम की अवैध खेती करने का मामला सामने आने के बाद बिलासपुर पुलिस सक्रिय हैं। पुलिस की टीम अफीम की खोज में जिले के खेतों, कृषि फार्म में दबिश दे रही है। खेतों की फसल की जांच कर रही है। पुलिस जवान सब्जी बाड़ी से लेकर धान की फसल के अंदर घूसकर तलाशी ले रहे हैं।


