स्व. राजीव गांधी के 78वें जन्मदिवस पर कांग्रेस 7 सूत्री कार्यक्रम करेगी

रायपुर. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का 78वां जन्म दिवस 20 अगस्त 2022 शनिवार को मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिला, शहर, नगर ब्लाक, एवं पंचायत स्तर पर 7 सूत्री कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

1. प्रातः स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।
2. स्कूली बच्चों की रैली के माध्यम से अक्षय उर्जा का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
3. पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा।
4. स्व. राजीव गांधी जी की दृष्टि में 21वीं सदी का भारत एवं विश्व के अंतर्गत विशेषकर जनता का अधिकार सौंपने युवकों को राष्ट्र निर्माण के कार्यो पर लगाने एवं महिलाओं को सशक्त बनाने संबंधी विषयों पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
5. स्माजिक सामंजस्य एकता एवं अखण्डता को सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लेंगे।
6. गरीब मरीजों को अस्पताल में फलों का वितरण, दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण जैसे चक्का, कुर्सी, कृत्रिम अंग, रक्तदान आदि का प्रदाय किया जायेगा।

स्व. राजीव गांधी जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जायेगा, उक्त कार्यक्रमों को कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल तथा इंटक एवं सभी प्रकोष्ठ विभाग अनिवार्य रूप से आयेजित करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!