April 8, 2026
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन
नयी दिल्ली. कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। किदवई ने बुधवार तड़के करीब चार बजे नोएडा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहसिना किदवई पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। बुधवार सुबह उनके निधन की पुष्टि की गई। उन्हें आज शाम दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।


