विनोबा नगर में किराए के मकान से युवक की लाश मिलने से सनसनी

बिलासपुर। विनोबा नगर स्थित एक किराए के मकान में 42 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रदीप जायसवाल (42 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 89, सरकंडा के रूप में हुई है। वह प्रिंटर मेंटेनेंस का कार्य करता था और विनोबा नगर में किराए के मकान में अकेला रह रहा था। बुधवार को उसके कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि मौत शराब सेवन से जुड़ी हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!