सरकंडा क्षेत्र में बढ़ रहा है संगीन अपराध, नकली बंदूक दिखाकर महिला से मंगल सूत्र व अंगूठी की लूट

बिलासपुर. दोपहर 2:30 बजे लगभग 3 मोटरसाइकिल सवार लड़के भूमि विहार कालोनी में मकान में घुसकर शालिनी देवांगन पति शुभम देवांगन उम्र 24 वर्ष को नकली बंदूक दिखाकर उस से मंगलसूत्र और अंगूठी लूटकर भाग गए।
तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने मौके पर पहुंच करआस पास का cctv चेक करने एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सरकंडा क्षेत्र में अपराधिक लोग खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। थाने में शिकायत करने के बाद भी गंभीर प्रकरणों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र में जुआ-सट्टा खुलेआम संचालित किया जा रहा है। अवैध कारोबार करने वाले व कबाडिय़ों पर पुलिस की मेहरबानी से क्षेत्र में अशांति का माहौल निर्मित हो रहा है। लूट व चोरी की घटनाएं बढ़ गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!