बंद पड़ी है सिवरेज परियोजना : शहर की सड़कें आज भी दे रही है दुर्घटना को आमंत्रण

 

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. भाजपा शासन काल में शुरु किया गया सिवरेज परियोजना बंद पड़ा हुआ है। भूमिगत नाली के नाम पर जिस तरह से शहर की सड़कों को खोदकर खोदापुर बना गया, घटिया काम किया गया। उसका खामियाजा आज भी शहर के लोग भुगत रह हैं। शहर की सड़के दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। एक बार फिर से राज्य की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी की वापसी हो गई है। किंतु जमीन के नीचे 20 फीट तक बिछाई गई पाइप लाइन को कैसे सुधारा जाएगा? पाइप लाइन बिछाने के दौरान जो लापरवाही बरती गई है, उसे सुधारना फिलहाल संभव नजन नहीं आ रहा है। भाजपा शासन काल में भूमिगत नाली योजना के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि सिवरेज परियोजना का 30 प्रतिशत काम बचा हुआ है। जिसे जल्द ही शुरु किया जाएगा। किंतु सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन सड़कों में पाइप लाइन बिछाया गया है उन सड़कों में फिलिंग का काम ठीक से नहीं किया गया है। आज कंपनी गार्डन मुख्य मार्ग में सड़क धंस लोग हादसे का शिकार होते होते बचे। आनन फानन में कुछ लोगों ने लाल झंडा लगा दिया है। मुख्य मार्ग में सड़क धंसने से लोगों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंची कांग्रेसी पार्षद शहजादी कुरैशी ने कहा कि जिस ढंग से सड़क को 20 फीट तक गहरा कर पाइप लाइन लगाया है, किंतु 20 फीट सड़क को आनन फानन में पाट दिया है। भगवान न करे अगर भूकंप एक का झड़का भी आया तो शहर की सड़के पूरी तरह से धंध जाएगा। जनहानि की पूरी संभावना बनी हुई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!