March 9, 2022
शांता फाउंडेशन ने इमलीभाठा में सेनेटरी पैड बाँटे
बिलासपुर. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में शांता फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा सरकंडा इमलीभाठा में महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया एवं सेनेटरी पैड बाँटेl जिसमें की कर्मठ सदस्या सुश्री नेहा तिवारी द्वारा महिलाओं को माहवारी से संबंधित समस्याएं और उनके समाधान के बारे में जानकारी दी गई तथा पीसीओडी क्या है उसका समाधान कैसे करें और योग के द्वारा अपनी दिनचर्या तथा मासिक धर्म में होने वाली समस्याओं का समाधान योग से कैसे किया जा सकता है इस बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गयी।साथ ही शांता फाउंडेशन के सदस्या प्रिया गुप्ता ने महिलाओं को सरकार द्वारा प्रदान की गई महिला अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया और उनको जेंडर इक्वलिटी के बारे में भी बताया गया जिससे समाज में लड़का और लड़की में हो रहे भेदभाव को खत्म किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में शांता फाउंडेशन के संस्थापक समाज सेवी नीरज गेमनानी ने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है।