शांता फाउंडेशन ने ईमलीभाटा में जाकर शिक्षण सामग्री व अन्य जरूरत की वस्तुएं बांटी

बिलासपुर. दीपावली एक त्यौहार नहीं, खुशियों की लहर है। ये सिर्फ खुशियां मनाने का नहीं, बल्कि खुशियां बांटने का समय है। ये खुशियां तब और बढ़ जाती है जब बच्चों के बीच त्यौहार को मनाई जाय। शांता फाउंडेशन बिलासपुर सालों से लोगों के बीच खुशियां बांटने का काम कर रही है। संस्था ने दीपावली का त्यौहार बिलासपुर के ईमलीभाटा सरकंडा में  बच्चों के साथ मनाया।बच्चों के साथ खुशियां बांटी। उनके साथ आतिशबाजी की। बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी।दीपावली खुशियों का त्यौहार होता है। इस पर्व पर पूरे देश में हर कोई अपने अपने तरीके से मनाता है लेकिन आज भी समाज का एक वर्ग संसाधनों के अभाव में इस रोशनी के त्यौहार को नहीं मना पाता। न्यायधानी बिलासपुर स्थित सामाजिक संस्था शांता फाउंडेशन ने अपने पहल से समाज के बच्चों के बीच जाकर दीपावली मनाई। संस्था अध्यक्ष समाजसेवी नीरज गेमनानी ने बताया कि हमारी टीम दीपावली अभियान के माध्यम से बिलासपुर के   इलाकों व बस्तियों में जाकर शिक्षण सामग्री व अन्य जरूरत की वस्तुएं वितरित की। बच्चों के बीच जाकर विभिन्ना गतिविधियों के माध्यम से उन्हें शिक्षा व स्वास्थ के प्रति जागरूक किया। टीम पिछले कई वर्षों से यह आयोजन कर रही है,और जारी भी रहेगी।दीवाली कार्यक्रम में सागर चेतवानी,संदीप घनशानी, राजू करदा,लकी,वार्ड पार्षद श्याम साहू ,रुपाली पाण्डेय,प्रकाश झा,दानेश्वर राजपूत उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!