चौकाने वाली खबर : कानून को ठेंगा दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारी कर रहा है धड़ल्ले से संपत्ति कर टैक्स वसूली

रायपुर. राजधानी नगर निगम आये दिन किसी न किसी गड़बड़ी को लेकर सुर्खियों में रहता हैं, उसके बाद भी प्रशासन अपनी आंख बंद किये रहता है,उसी कड़ी में एक और चौकाने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के जोन 4  के कर्मचारी भागीरथी गड़ेवाल एक माह पूर्व रिटायर्ड हो चुके हैं उसके बाद भी हैरान करने वाली बात है कि रिटायर्ड होने के बाद भागीरथी गड़ेवाल धड़ल्ले से सम्पत्ति कर की वसूली करते देखे जा सकते हैं इतना ही नहीं एक माह पूर्व रिटायर्ड होने के बाद भी उनकी जगह पर जिस व्यक्ति की नियुक्ति हुई है उसे पृरा चार्ज भी नही दिये,इस बात को लेकर मीडिया के लोग जोन कमिश्नर क्रमांक 4 के लोकेश चंदवशी से संपर्क किया तो जोन कमिश्नर भागीरथी गड़ेवाल का बचाव करते नजर आए सवाल के जबाब का उत्तर टाल मटोल करते नजर आये,इतना ही नही जब मीडिया के लोग जोन क्रमांक 4 के ऑफिस में गए वहाँ जोन क्रमांक 4 के ऑफिस में रिटायर्ड कर्मचारी  उच्च अधिकारी बलदउ वर्मा के सामने संपत्ति कर की रसीद काटते दिखे,इन सब बातों से ऐसा लगता है कि क्या नगर निगम के लिए कोई कानून मायने नही रखता,अब सवाल ये उठता है आखिर रिटायर्ड कर्मचारी किसके शह पर इतना बड़ा जुर्म कर रहा है निगम के उच्चाधिकारियों के सामने जिस अधिकारियों को कार्यवाही करना चाहिए वही अधिकारी रिटायर्ड कर्मचारी के पक्ष में बात कर रहें हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!