श्री सिद्ध तँत्र पीठ भैरव मंदिर रतनपुर में बनाये जाएंगे सवा लाख पार्थिव शिवलिंग
बिलासपुर. प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन महोत्सव दिनांक 25 /7/2021 से 22/8/2021 तक मनाये जाएंगे। जिसमें मुख्य सवालाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण है एवं रुदाभिषेक किये जायेंगे। प्रति दिन शाम 4 बजे से शिव महा पुराण कथा का भी आयोजन होगा। भगवान भैरव जी शिव के पंचम अवतार है। इस लिए सावन माह में विशेष पूजा अर्चना होते है। पिछले साल करोना महामारी के चलते यह आयोजन नहीं हो पाए थे। इस बार शासन के गाइड लाइन का पालन करते हुए शिव लिंग का निर्माण होगा। प्रत्येक सोमवार एवं नागपंचमी को औषधि युक्त जल से विशेष अभिषेक किये जायेंगे। 21 अगस्त को सवालाख शिवलिंग का एक साथ अभिषेक हवन किये जायेंगे। शिव पुराण के कथा वाचक बाल व्यास पण्डित कान्हा शास्त्री नितेश शास्त्री होंगे। यह जानकारी मन्दिर के मुख्य पंडित जागेस्वर अवस्थी ने दिया है। मन्दिर में महामृत्यंजय मंत्र जाप लोगों की कल्याण के लिए किए जाएंगे। सावन माह में मन्दिर में विशेष पूजा होते है।