पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर.  दिनांक 08.08.2024 को ग्राम कुली में प्रकाश मैत्री के द्वारा अपनी पत्नी रिंकी मैत्री पर झगडा विवाद होने से धारदार टंगिया से हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोंट पहूंचाने से मृत्यु हो गया है। जिस पर थाना सीपत में अपरध क्रमांक 378/2024 धारा 103(1) बीएनएस की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी प्रकाश मैत्री को हिरासत में लिया गया। आरोपी प्रकाश मैत्री शराबी था दिनभर शराब पीता रहता था जिससे परेशान होकर रिंकी मैत्री अपनी मायके में आकर रह रही थी। दिनांक घटना को प्रकाश मैत्री अपनी पत्नी के मायके घर ग्राम कुली आया था। प्रकाश मैत्री दिनांक घटना को पारिवारिक विवाद होने से गुस्से में आकर अपनी पत्नी को धारदार टंगिया से हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोंट पहूंचाकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!