भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बस स्टैंड में पुतला दहन कर कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई
बिलासपुर. जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी एवं हरियाणा कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस का पुतला दहन कर कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहॉ पूरी दुनिया के साथ साथ भारत में भी विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए देश भर में महिलाओं का सम्मान किया जा रहा था वहीं दुसरी ओर कांग्रेस की पुरानी से लेकर आज तक की महिलाओं के प्रति सोच पुरा देश देख रहा था जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा टेक्टर पर बैठे है वहीं कांग्रेस की महिला विधायक सहित कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता रस्सी से टेक्टर खीच रही थी। इस धरना को भाजपा ने काला दिवस के रूप में घोषित किया है। श्रीमती चौकसे ने कहा कि इस घटना से जहॉ कांग्रेस की चारो ओर निंदा हो रही है, वहीं कांग्रेस के नेताओं की घटिया सोच घटिया मानसिकता देश को फिर से देखने को मिला, इसके पूर्व भी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ महिलाओं के उत्पीडन आदि को लेकर अनेक घटनाए लगातार देश केक सामने आती रही है। ऐसे अनेक घटनाओं को लेकर कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ अनेक अपराधिक मामले भी देश के सामने है। श्रीमती चौकसे ने इस घटना को लेकर घोर निंदा करते हुए कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है।इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी एवं हुड्डा का पुतला जलाकर जमकर नारे बाजी की।इस मौके पर प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री साहू, नुरीता कौशिक, निरजा सिन्हा, सोनाली सरकार, अंजना वर्मा, जुलनाज खान, मंजुला सिंह, भुनेश्वरी महोबिया, बबीता ताम्रकार, सारिका सोनी, चंदना गोस्वामी, शैल भोई, ललिता मरकाम, सविता जायसवाल, रजनी यादव, दीप शिखा यादव, शोभा कश्यप, लोकेश्वरी राठौर, पूनम शुक्ला, मीना विश्वकर्मा, प्रतिभा मिश्रा, किरण सिंह, नीलू बिष्ठ, मनीषा नंदी, कृति झा, दीप शिखा यादव, दीपा गंधर्व, श्रुती सैनिक, रजनी भोई, इंदु सिंह, विजया लक्ष्मी, देवकी सैनिक, नंदनी यादव, सकुंतला, चन्द्रकला, दीपा गंधर्व, सरोज केरकेट्टा, प्रभा मिश्रा, सावित्री, कुलजीत कौर चॉवला, प्रेमलता, ममता राय, ज्योति, रहीमा बेगम, सकीना खान, लक्ष्मी खटीक, दीपा यादव सहित महिला मोर्चा की बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित थे।