March 9, 2026
कालीघाट मंदिर के बाहर लगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त “वापस जाओ” के नारे
कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के प्रतिष्ठित कालीघाट मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को “वापस जाओ” के नारों और काले झंडों के साथ विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया जिसके बाद कुमार मंदिर में दर्शन के लिए आगे बढ़ पाये।
इससे पहले रविवार रात कुमार के कोलकाता पहुंचने पर भी हवाई अड्डे के पास इसी तरह का विरोध प्रदर्शन देखा गया था। जब उनका काफिला हवाई अड्डे से बाहर निकल रहा था, तब तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विरोधस्वरूप “वापस जाओ” के नारे लगाए और काले झंडे दिखाये।


