सीसीटीवी कैमरे से होगी स्मार्ट सिटी की निगरानी

बिलासपुर/अनीश गंधर्व. स्मार्ट सिटी बिलासपुर  को संवारने तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है। सड़क, नाला एवम अन्य निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे  है। नेहरू चौक में सीसी टीवी कैमरा लगाया जा रहा ताकि आने जाने वालों की निगरानी की जा सके। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में स्मार्ट सिटी परियोजना की  केंद्रीय टीम निरीक्षण करने शहर आयेगी तो खामियां न दिखाई दे। इसलिए निगम के जिम्मेदार अधिकारी जी जान लगा दिए हैं। शहर में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण शुरू हो गया है। इसी तरह सड़क नाली का निर्माण तेजी से किया जा रहा हैं। नेहरू चौक में आज सीसी टीवी लगाने का काम पूरा किया गया। नगर निगम के आला अधिकारी इस समय सकते में हैं कि कभी भी स्मार्ट सिटी परियोजना के केंद्रीय निरीक्षण करने आ सकती है। काम पूरा नही होने की दिशा में केन्द्रीय टीम अपना रिपोर्ट प्रस्तुत कर देगी जिसके भय से आनन फानन में विकास कार्य किए जा रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!