June 27, 2022
नवयुवकों को आर्मी में भर्ती के लिए दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण
बिलासपुर. बिलासा देवी केवटीन एयरपोर्ट के पास वृक्ष मित्र चकरभाठा के द्वारा आयोजित समर कैंप में बोदरी नगर पंचायत के नव युवकों को आर्मी में भर्ती के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें बहुत से युवकों ने सेना में जाने के लिए उत्सुक दिखे।आज के मुख्य अतिथि आर्मी रिटायर्ड सूबेदार मेजर विजय कुमार कौशिक के द्वारा बारीकी से फिजिकल टेस्ट लिखित परीक्षा के बारे में संपूर्ण जानकारी सभी नवयुवकों को दिया गया।वृक्ष मित्र के सक्रिय सदस्य कृष्ण कुमार सन्नाड, महेंद्र उपाध्याय, किशन सिहोरे, मोती लाल सेन, विश्वनाथ शर्मा, गुड्डा नामदेव, शिवम साहू, होरिलाल निषाद ,का भी सराहनीय योगदान रहा। आर्मी रिटायर्ड सूबेदार मेजर विजय कुमार कौशिक द्वारा पुनः इस तरह से और भी कैंप आयोजित करने का आश्वासन दिया गया।वृक्ष मित्र चारभाठा मेजर कौशिक जी द्वारा अपना बहुमूल्य समय निकालने के लिए प्रसन्नता व्यक्त किया गया एवं उनके द्वारा बताए गए टिप्स का सराहना किया गया।