January 25, 2022
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम गणतंत्र दिवस पर राजीव भवन में ध्वजारोहण करेंगे
रायपुर. गणतंत्र दिवस की 73वें वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय शंकर नगर रायपुर में प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे एवं संदेश पढ़ेंगे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के समस्त जिला कांग्रेस संगठन मुख्यालयों और ब्लाक कांग्रेस मुख्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा। कांग्रेसजन अपने निवास स्थान सहित अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पवित्र तिरंगा झण्डा फहरायेंगे। प्रत्येक कांग्रेस इकाई प्रारंभिक कांग्रेस से लेकर ब्लाक, नगर, जिला शहर कार्यालयों से प्रातः प्रभात फेरी और कार्यालय पर झण्डावंदन का कार्यक्रम किया जायेगा। ध्वजारोहण के पश्चात सभी संगठन मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का संदेश पढ़ा जावेगा।